अभिनंदन को लेकर हुआ एक और खुलासा, पाकिस्तान ने दी मानसिक यातनाएं

By अनुराग गुप्ता | Mar 02, 2019

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्द्धमान भारत तो लौट आए हैं लेकिन उनको लेकर एक नया खुलासा हुआ है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक विंग कमांडर को पाकिस्तान ने एकांत सेल में रखा था, जहां पर उन्हें न तो टीवी की सुविधा दी गई न ही फोन की। साथ ही साथ सूत्रों से पता चला है कि अभिनंदन को पाकिस्तान ने मानसिक यातनाएं दीं। हालांकि, शारीरिक यातना नहीं दी गई।

अभिनंदन के साथ किए गए बर्तावों को देखा जाए तो पाकिस्तान ने जेनेवा कन्वेंशन का उल्लंघन किया है। क्योंकि इस संधि के तहत मानसिक यातना पहुंचाना भी संधि उल्लंघन के दायरे में आता है। उल्लेखनीय है कि भारत ने पाकिस्तान को यह स्पष्ट कर दिया था कि अगर विंग कमांडर के साथ कुछ भी गलत हुआ तो हम आप को छोड़ेंगे नहीं। वहीं, पाकिस्तान ने अभिनंदन को रिहा करने से पहले जो वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में साझा किया था उसमें कई सारे कट नजर आए। जिससे यह साफ हो गया कि पाकिस्तान ने जबरन वीडियो रिकॉर्ड कराया।

प्रमुख खबरें

मोदी का वादा याद दिलाकर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में प्रस्ताव पेश: उमर अब्दुल्ला ने केंद्र से मांगा पूर्ण राज्य का दर्जा

Mandar Hill Harassment Incident | बिहार के टूरिस्ट स्पॉट मंदार हिल पर महिला से बर्बरता और छेड़छाड़, 6 लोगों पर केस दर्ज; वीडियो वायरल

India Vs West Indies 2026 | वेस्टइंडीज़ सीरीज़ में यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका? पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिए अहम संकेत

Ajit Doval से क्या मांग रहे राहुल गांधी? क्यों पीछे पड़ी कांग्रेस, हैरान कर देगी वजह!