Wimbledon 2023 के विजेता को मिलेगी चमचाती ट्रॉफी... जानें इनाम में मिलेगी इतनी राशि

By रितिका कमठान | Jul 04, 2023

विम्बलडन 2023 की शुरुआत तीन जुलाई से इंग्लैंड क्लब लंदन में हो चुकी है। इस बार विम्बलडन का 136वां संस्करण खेला जा रहा है। ये टूर्नामेंट टेनिस के सर्वाधिक पुराने टूर्नामेंट में शामिल हैस जिसकी शुरुआत 146 वर्षों पहले की गई थी। इतने वर्षों में सिर्फ दो बार ऐसा हुआ है कि इस टूर्नामेंट का आयोजन ना किया गया हो।

 

इस दिन होंगे फाइनल मुकाबले

इस वर्ष ये टूर्नामेंट पूरे दो सप्ताह तक चलेगा। इसमें पुरुषों का फाइनल मुकाबाल रविवार 16 जुलाई को खेला जाएगा। इस फाइनल मुकाबले के साथ ही विम्बलडन 2023 टूर्नामेंट की समाप्ति हो जाएगी। वहीं इससे एक दिन पहले 15 जुलाई को महिला एकल का फाइनल होगा। इस दिन विम्बलडन की विजेता का नाम सामने आ जाएगा। वहीं मिक्स्ड डबल्स फाइनल 13 जुलाई को खेला जाएगा।

ट्रॉफी के साथ मिलेगी ये इनामी राशि 

इस बार फाइनल जीतने वाले खिलाड़ियों को विम्बलडन की चमचमाती ट्रॉफी दी जाएगी। विम्बलडन 2023 टूर्नामेंट में पुरुष और महिला दोनों को ही समान पुरस्कार राशि दी जाएगी। दोनों खिलाड़ियों को मिलने वाली ये समान राशि कुल £ 2.35 मिलियन है। वहीं उपविजेता को लगभग आधी राशि यानी कुल £ 1.175 मिलियन मिलेंगे। इस बार पुरस्कार की कुल राशि  £ 44.7 मिलियन है, जिसमें 11.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। बता दें कि इससे पहले वर्ष 2019 में चैंपियनशिप का आयोजन हुआ था, जिसमें 17.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान