Dharamgarh Assembly Seat: धर्मगढ़ सीट पर जीत हासिल करना BJD के लिए बना प्रतिष्ठा का सवाल

By अनन्या मिश्रा | May 23, 2024

ओडिशा में लोकसभा चुनवा के साथ-साथ विधानसभा चुनाव भी हो रहे हैं। राज्य की धर्मगढ़ विधानसभा सीट पर जीत हासिल करना सत्तारूढ़ बीजू जनता दल के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गई है। इस सीट पर मुख्य रूप में भाजपा और बीजू जनता दल के बीच टक्कर है। लेकिन इस सीट पर जातिगत समीकरण निर्णायक भूमिका निभाते हैं। बता दें कि भाजपा ने इस सीट से सुधीर रंजन पट्टजोशी, बीजेडी ने जिला अध्यक्ष और पूर्व मंत्री पुष्पेंद्र सिंह देव और कांग्रेस ने रश्मीरेखा राउत को चुनावी मैदान में उतारा है।

इसे भी पढ़ें: Raghunathpali Assembly: यहां समझिए रघुनाथपाली विधानसभा सीट का समीकरण, किसे मिलेगा जनता का समर्थन

वहीं भारतीय जनता पार्टी से उतरे पट्टजोशी और कांग्रेस उम्मीदवार रश्मीरेखा पहली बार चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। पट्टजोशी के पास जमीनी स्तर का आधार होने के साथ पीएम नरेंद्र मोदी की अंतर्धारा है। वहीं कांग्रेस ने चतुराई से जादव/गौड़ कार्ड खेलते हुए रश्मिरेखा राउत को चुनावी मैदान में उतारा है। हालांकि इस सीट पर मुख्य लड़ाई भाजपा और बीजेडी के बीच देखी जा रही है। 

प्रमुख खबरें

Mumbai Attack के गुनहगारों को नहीं बचा पाएंगे Pakistan के सुरक्षित ठिकाने, भारत में मुकदमे का रास्ता साफ

BJP की 2027 चुनाव की बिसात बिछी: Vinod Tawde, Satish Poonia को सौंपी अहम जिम्मेदारी

AR Rahman ने Tamil Idol शो की घोषणा की, तमिलनाडु के गायकों को मिलेगा मंच

Andy Burnham को Donald Trump की सहयोगी सूसी विल्स के नाम से मिले फर्जी संदेश