Winter Health Tips: मौसम ने बदली करवट, सेहत का ख्याल रखने के लिए करें इन चीजों का सेवन

By एकता | Oct 06, 2022

मौसम ने करवट बदलनी शुरू कर दी है। धीरे-धीरे उत्तर भारत में मौसम बदल रहा है और सुबह-शाम की ठंड शुरू हो गई है। सर्दियों का ज्यादातर लोगों को इंतजार रहता है क्योंकि इस मौसम में गर्मी से राहत मिल जाती है। ठंडे मौसम में लोगों को भले ही गर्मी से राहत मिल जाती है, लेकिन इसका सीधा असर उनकी दिनचर्या पर पड़ता है। सर्दियाें में लोगों के आंतरिक तंत्र प्रभावित होते हैं, जिसकी वजह से उन्हें हाई ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए इस दौरान लोगों को अपनी सेहत का खास ख्याल रखना पड़ता है। ऐसे आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको अपनी डाइट में शामिल कर के आप सर्दियों के मौसम में होने वाली सभी स्वास्थ्य समस्याओं से आसानी से छुटकारा पा सकेंगे।

इसे भी पढ़ें: आंतों का कैंसर होने पर शरीर में नजर आते हैं यह बदलाव, तुरंत हो जाएं सतर्क

खजूर- खजूर की तासीर गर्म होती है, इसलिए इसका सर्दियों में सेवन किया जाता है। यह शरीर को गर्म और संक्रमण मुक्त रखने में मदद करता है। खजूर में आयरन, पोटेशियम, विटामिन ए, विटामिन सी, कॉपर, मैग्नीशियम जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यह सभी पोषक तत्व सर्दियों में शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा इसमें फाइबर भी पाया जाता है, जो पाचन स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है।

इसे भी पढ़ें: हाइपोथायरायडिज्म के कारण वजन कम करने में आ रही हैं दिक्कतें? फॉलो करें ये डाइट, कुछ दिनों में दिखेगा असर

सूप- सर्दियों के मौसम में सूप का सेवन करना सेहत की लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। सूप आपको सर्दी से तो बचाता ही है, इसके साथ यह आपके वजन को भी कंट्रोल रखने में मदद करता है। आप गाजर, पालक, मशरूम, चिकन और अन्य सब्जियों का सूप बना कर इसका सेवन कर सकते हैं। बाजार की बजाय घर पर सूप बनाकर इसका सेवन करना ज्यादा हेल्थी विकल्प है।

इसे भी पढ़ें: जानिए क्या है ब्रुक्सिज्म, जिसमें व्यक्ति पीसने लगता है अपने दांत

हल्दी- हल्दी का इस्तेमाल आमतौर पर भोजन के स्वाद और रंग को बढ़ाने के लिए किया जाता है। हल्दी एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर है, जो हमारे शरीर को संक्रमण से लड़ने की शक्ति देती है। सर्दियों में इसका सेवन करने से आप खांसी, जुखाम जैसी समस्याओं से बचे रहते हैं। आप हल्दी को ढूंढ में मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा