एशिया के टॉप 10 मूल्यवान कंपनियों में शामिल हुई रिलायंस इंडस्ट्रीज, मार्केट कैप हुआ 200 अरब डॉलर के पार

By निधि अविनाश | Sep 11, 2020

शेयर बाजार में लगातार नये मुकाम बना रही रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण बृहस्पतिवार को 200 अरब डॉलर को पार कर गया। यह कीर्तिमान हासिल करने वाली वह पहली भारतीय कंपनी बन गई है। मार्केट एनलिस्ट के जानकारी के मुताबिक, इस समय  रिलायंस दुनिया की 40वीं सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई है जिसके तहत मुकेश अंबानी की कंपनी एक्सॉन मोबिल, पेप्सिको, एसएपी, ओरेकल, फाइजर और नोवार्टिस जैसी बड़ी कंपनियों से आगे निकल गई है। बता दें कि रिलायंस अब एशिया के टॉप 10 मूल्यवान कंपनियों में शामिल हो चुकी है।

रिलायंस कंपनी का शेयर बृहस्पतिवार को सात प्रतिशत से अधिक चढ़कर बंद हुआ। बीएसई में दिन में कारोबार के दौरान कंपनी का बाजार पूंजीकरण 15,84,908 करोड़ रुपये यानी 215.75 अरब डॉलर पर पहुंच गया। बीएसई पर कंपनी का शेयर 7.10 प्रतिशत चढ़कर 2,314.65 रुपये पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान यह 8.45 प्रतिशत बढ़कर 2,343.90 रुपये प्रति शेयर के रिकॉर्ड उच्च स्तर तक पहुंच गया था। हालांकि, कारोबार समाप्ति पर बीएसई पर कंपनी का बाजार पूंजीकरण 14,67,350.26 करोड़ रुपये यानी 199.74 अरब डॉलर रहा। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर कंपनी का शेयर 7.29 प्रतिशत चढ़कर 2,319 पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान यह 8.49 प्रतिशत बढ़कर 2,344.95 रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर तक पहुंच गया था।

पहली बार भारत की कंपनी ने छुआ 200 अरब डॉलर का स्तर 

जानकारी के मुताबिक,ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी भारतीय कंपनी का मार्केट कैप 200 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंचा हो। इससे पहले रिलायंस कपंनी का मार्केट कैप 19 जून,2020 को 150 के स्तर को छुआ था जिसके बाद केवल 2 महीनें के अंदर कपंनी ने 50 अरब डॉलर का इजाफा किया। उल्लेखनीय है कि अमेरिका की निजी इक्विटी फर्म सिल्वर लेक पार्टनर्स ने रिलायंस समूह की कंपनी रिलायंस रिटेल में 1.75 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है। यह सौदा 7,500 करोड़ रुपये में हुआ है। यह निवेश रिलायंस रिटेल के 4.21 लाख करोड़ रुपये के मूल्यांकन पर किया गया है।दुनिया की सबसे बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनी सिल्वर लेक ने इससे पहले अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की डिजिटल इकाई, जियो प्लेटफार्म्स लिमिटेड में भी निवेश किया है।

प्रमुख खबरें

PV Sindhu ने जीता Hylo Open खिताब, फाइनल में लाइन केयर्सफेल्ड को सीधे गेम में दी मात

Delhi Police ने पकड़ा नकली सिक्कों का सिंडिकेट, 20 रुपये के 5000 कॉइन समेत चार अरेस्ट

ईरान ने UK की Royal Navy और Royal Air Force को आतंकवादी संगठन घोषित किया

Manoj Sinha ने PM Package कर्मचारियों के लिए कश्मीर में 1,416 फ्लैट्स का किया उद्घाटन