बिहार में कोरोना के 6 और पॉजिटिव मामले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 409 हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 30, 2020

पटना। बिहार में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के छह नये मामले सामने आने के साथ ही प्रदेश में इससे संक्रमित लोगों की संख्या बढकर 409 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि सीतामढी जिले में चार एवं रोहतास में दो मामले प्रकाश में आए हैं। उन्होंने बताया कि सीतामढी में कोरोना वायरस के चार मामलों में तीन पुरुष और एक महिला शामिल है। संजय ने बताया कि रोहतास में एक पुरूष और एक महिला के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। बिहार के कुल 38 जिलों में से 29 जिलों में कोविड-19 के मामले सामने आए हैं। 

बिहार में कोरोना वायरस के सबसे अधिक 92 मामले मुंगेर में आए हैं जबकि पटना में 42, बक्सर में 40, रोहतास में 36, नालंदा में 35, सिवान में 30, गोपालगंज एवं कैमूर में 18-18, बेगूसराय एवं भोजपुर में 11-11, औरंगाबाद में आठ, गया एवं सीतामढी में छह-छह, भागलपुर, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, पश्चिम चंपारण एवं दरभंगा में पांच-पांच सामने आए हैं। शेष मामले अरवल, नवादा, लखीसराय, सारण , जहानाबाद, वैशाली, मधेपुरा आदि जिलों में आए हैं। बिहार में अब तक 23,149 नमूनों की जांच की जा चुकी है और इसके 65 मरीज ठीक हो चुके हैं।

इसे भी देखें : Coronavirus के 6 नये लक्षणों की हुई पहचान, गौर से देखें यह खास रिपोर्ट 

प्रमुख खबरें

Fatty Liver की समस्या दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें Fiber और Protein

Ishwar Chandra Vidyasagar Birth Anniversary: बंगाल पुनर्जागरण के प्रमुख स्तंभ थे ईश्वरचंद्र विद्यासागर

West Indies के खिलाफ वनडे सीरीज में Rohit Sharma और Virat Kohli पर रहेंगी निगाहें

World Environmental Health Day 2026: स्वस्थ पर्यावरण तो स्वस्थ मानव, यही स्वस्थ पृथ्वी का संकल्प