हल्की बारिश और तेज हवाओं से उत्तर भारत में गर्मी से थोड़ी राहत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 14, 2019

नयी दिल्ली। उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और तेज हवाओं के चलते थोड़ी राहत मिली है। हालांकि, तापमान में इस सप्ताहांत तक कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम शुष्क और गर्म रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस तरह की स्थिति अगले दो दिनों तक बनी रहेगी। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में उच्चतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता का स्तर 31 और 61 प्रतिशत के बीच रहा। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि अगले दो तीन इसी प्रकार की स्थिति बरकरार रहेगी। 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से धूलभरी हवाएं चलने का अनुमान है और अधिकतम तापमान 41 और 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। 

इसे भी पढ़ें: मानसून आने से केरल में भारी बारिश जारी, तटवर्ती क्षेत्रों में नुकसान

राजस्थान में बुधवार रात व गुरुवार दिन में बारिश हुई है, वहीं पश्चिमी राजस्थान में गर्मी जारी है। हालांकि वहां भी अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी। मौसम विभाग के अनुसार, दिन का अधिकतम तापमान चुरू व गंगानगर में 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीकानेर व जैसलमेर में अधिकतम तापमान क्रमश: 43.1 डिग्री व जैसलमेर में 41.2 डिग्री रहा। राज्य के बाकी इलाकों में औसत अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या इससे कम रहा। हरियाणा और पंजाब की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रमुख खबरें

Nagpur-Mumbai Duranto Express पर पत्थरबाजी, शीशा टूटने से यात्री घायल, रेलवे की चेतावनी- ट्रेन पर पत्थर फेंका तो भुगतनी होगी 10 साल की जेल

Asian Games: Manush Shah और Yashaswini Ghorpade प्री-क्वार्टर फाइनल में हारे

UNGA में भारत का Shehbaz Sharif पर पलटवार, पाकिस्तान को कठपुतली शासन बताते हुए दी चेतावनी

पूर्व PM Manmohan Singh की जयंती पर Mallikarjun Kharge ने दी श्रद्धांजलि, आर्थिक सुधारों को सराहा