गोयल के बयान पर बोले रमेश, ऐसे मंत्री हों तो ईश्वर ही अर्थव्यवस्था को करेगा दुरुस्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 13, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने गुरुत्वाकर्षण का आविष्कारक अल्बर्ट आइंस्टीन को बताने को लेकर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल पर कटाक्ष करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि यदि ऐसे मंत्री हों, तो केवल ईश्वर ही अर्थव्यवस्था को दुरुस्त कर सकता है। गोयल ने बोर्ड ऑफ ट्रेड की बैठक में अर्थव्यवस्था के बारे में बोलते हुए कहा था कि आइंस्टीन को गुरुत्वाकर्षण की खोज करने में गणित ने कोई मदद नहीं की थी। अत: देश की अर्थव्यवस्था को पांच हजार अरब डॉलर का बनाने के लक्ष्य को गणित के नजरिये से नहीं देखा जाना चाहिये। 

गोयल की इस टिप्पणी के बाद इंटरनेट पर लोगों ने उनकी जमकर खिंचाई की। इंटरनेट यूजरों ने मीम्स बनाकर गोयल का मजाक बनाया। लोगों ने उन्हें ट्विटर और फेसबुक पर याद दिलाया कि गुरुत्वाकर्षण की खोज सर आइजैक न्यूटन ने की थी। आइंस्टीन को सापेक्षता के सिद्धांत के लिये याद किया जाता है, न कि गुरुत्वाकर्षण के लिये।

इसे भी पढ़ें: मुंबई बारिश: रेल मंत्री पीयूष गोयल ने की रेलवे के इंजीनियर की तारीफ

रमेश ने ट्वीट किया कि जी हां, मंत्री जी। गुरुत्वाकर्षण की खोज करने के लिए आइंस्टीन को गणित की आवश्यकता नहीं थी, क्योंकि न्यूटन ने पहले ही यह कर दिया था। इंतजार कीजिए, अब मानव संसाधन विकास मंत्री यह कहेंगे कि न्यूटन से काफी पहले ही हमारे पूर्वज गुरुत्वाकर्षण के बारे में सब कुछ जानते थे (या उन्होंने पहले ही ऐसा कह दिया है?), इस प्रकार के मंत्री हों तो भगवान ही अर्थव्यवस्था को दुरुस्त कर सकता है।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह