चुनावी ऐलान के साथ ही प्रियंका गांधी ने शुरू की वर्चुअल रैली, इंदिरा गांधी को लेकर कही यह बड़ी बात

By अंकित सिंह | Jan 08, 2022

उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पूरी दमखम के साथ चुनाव लड़ने की तैयारी में है। प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस से लगातार उत्तर प्रदेश में पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ने की कोशिश में है। इन सब के बीच चुनावी तारीखों के ऐलान के बाद प्रियंका गांधी ने ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। प्रियंका गांधी ने कहा कि हमने यूपी में 'महिला सशक्तिकरण' आंदोलन की शुरुआत की है और वास्तव में मेरा विचार यह है कि यह आंदोलन पूरे देश में चलना चाहिए। मुझे उम्मीद है कि उत्तर प्रदेश के चुनावों के बाद हम इस आंदोलन को देश के सभी राज्यों में चलाएंगे। प्रियंका ने काह कि राजनीतिक पहलू के लिए मैं बार बार यही कहती हूं कि अगर आपको महिलाओं को सशक्त बनाना है तो सिर्फ गैस सिलेंडर और हर महीने डायरेक्ट ट्रांसफर भेजने वाली प्रथा से काम नहीं चलेगा। प्रियंका ने फेसबुक लाइव के जरिये अपने संवाद में कहा, उन्हें (महिलाओं को) रोजगार, शिक्षा, सेहत, सुरक्षा कैसी मिल रही है, ये महत्वपूर्ण है, हमने अपने शक्ति विधान में महिलाओं के लिए काफी कुछ लिखा है कि हम उनके लिए क्या करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मैं अब महिलाओं की और उपेक्षा नहीं देख सकती, मैं वास्तव में इस आंदोलन को राज्यों में लेकर जाना चाहती हूं। पुरुष अपना नजरिया बदल सकते हैं, वे महिलाओं को समान रूप से देख सकते हैं, वे इस तथ्य को गहराई से समझ सकते हैं कि एक महिला उनसे कम नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर अतीत में देखा जाए तो मैं यही कहूंगी कि मेरी दादी, श्रीमती इंदिरा गांधी जी ही मेरी प्रेरणा थीं और मेरी पसंदीदा राजनेता भी। मैं अपनी दादी से बहुत प्रेरित हूं। 

इसे भी पढ़ें: यूपी में क्या है चुनाव का पूरा प्लान? किस जिले में कब होंगे चुनाव, यहां देखें पूरी लिस्ट

प्रियंका ने कहा, दूसरा यह है कि हमारा सशक्तिकरण कैसे होगा? हमसे कहा जाता है कि सहने की आदत डाल लो। यह सही है कि हम महिलाओं में सहने की शक्ति है, लेकिन महिलाओं को अपनी शक्ति पहचाननी होगी, महिलाओं को अपने हक के लिए लड़ना होगा। उल्‍लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने महिलाओं को नि:शुल्‍क गैस कनेक्‍शन की योजना शुरू की है। वाद्रा ने दावा किया, ‘‘हम महिलाओं की उपेक्षा नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि वह अपनी पार्टी के लड़की हूं, लड़ सकती हूं अभियान को सभी राज्यों में ले जाना चाहती हैं। उन्होंने कहा, पिछले एक महीने में, उत्तर प्रदेश में सभी राजनीतिक दलों ने महिला मुद्दों पर बात करना शुरू कर दिया है, चाहे वह सपा हो, भाजपा हो, यह सभी महिलाओं की एक बड़ी उपलब्धि है। यह पूछे जाने पर कि वह भाजपा की चुनौती का सामना कैसे करेंगी, जिसकी सबसे बड़ी ताकत कथित रूप से नफरत है, उन्होंने कहा कि नकारात्मकता से केवल सकारात्मकता से ही निपटा जा सकता है। 

प्रमुख खबरें

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश

Indore में Elephant Attack से चालक की मौत मामले में महावत और मालिक पर केस दर्ज