ममता बनर्जी को जीत की बधाई के साथ कमलनाथ ने दिया मध्य प्रदेश आने का न्यौता

By दिनेश शुक्ल | May 03, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सोमवार को पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव जीतने पर ममता बनर्जी को फोन पर बधाई दी। इस मौके पर कमलनाथ ने ममता बनर्जी को मध्य प्रदेश आने का न्यौता भी दिया।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस देश में साफ हो गई, दमोह में अपने जयचंदों के कारण हारी भाजपा : नरोत्तम मिश्रा

कांग्रेस की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ममता बैनर्जी को फ़ोन पर शानदार व ऐतिहासिक जीत की बधाई दी। इस मौके पर उन्होंने ममता बनर्जी को मध्य प्रदेश आने का निमंत्रण दिया, जिसे ममता बनर्जी ने स्वीकारते हुए कहा कि वो मध्य प्रदेश ज़रूर आयेंगी। ज्ञात हो कि कमलनाथ व ममता बनर्जी ने एक साथ कई सालों तक काम किया है। दोनों दिग्गज नेताओं के संबंध भी काफी मधुर होकर है। बताया जाता है कि कमलनाथ और ममता बनर्जी की देश के विभिन्न राजनैतिक विषयों व मुद्दों पर निरंतर चर्चा भी होती रहती है।

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान