पंड्या की उपस्थिति से टीम हर तरह से मजबूत हो गयी: गावस्कर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 29, 2019

माउंट माउंगानुइ। दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने सोमवार को हार्दिक पंड्या की भारतीय एकदिवसीय टीम में वापसी का स्वागत करते हुए कहा कि उनकी उपस्थिति से टीम हर तरह से मजबूत हो गयी। एक टीवी कार्यक्रम के दौरान महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करके जांच के दायरे से गुजर रहे पंड्या को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला लेकिन उन्होंने गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में अपना अच्छा प्रभाव छोड़ा। 

यह भी पढ़ें: मांसपेशियों में खिंचाव के कारण तीसरे ODI का हिस्सा नहीं बने धोनी

उन्होंने कहा, ‘‘उसने बहुत अच्छी लाइन से गेंदबाजी की। उसने बाउंसर का बहुत अच्छा उपयोग किया। हार्दिक पंड्या ने यह टीम में यह खूबी जोड़ी है। वह बेजोड़ क्षेत्ररक्षक है। वह कुछ असंभव कैच को संभव बना देता है और बड़ी चपलता से रन आउट करता है। वह बल्ले और गेंद से अच्छा प्रदर्शन करता है।’’ 

प्रमुख खबरें

Tata Sons ने Noel Tata को दिया जवाब, N Chandrasekaran की दोबारा नियुक्ति को सही बताया

Asian Games में Baranica Elangovan ने पोल वॉल्ट में कांस्य जीत रचा इतिहास

चंडीगढ़ में हेड कॉन्स्टेबल नितिन सिंह की हत्या, 18 वर्षीय बेटे अरमान को पुलिस ने पकड़ा

Khalid Jamil की Team India का Panama के खिलाफ Bengaluru में पहला Football मुकाबला