वर्क फ्रॉम होम में भी लोग ढूंढ रहे Comfortable ऑफिस! तेजी से हो रही होटल की बुकिंग

By निधि अविनाश | Oct 05, 2020

कोरोना को देखते हुए स्कूल ऑनलाइन हो गई है वहीं अब ऑफिस का काम वर्क फॉर्म हो गया है। कोविड युग में स्वच्छता पर ध्यान देने के तरीके ने शहर के लोगों को अपनी साल भर की छुट्टियों पर विचार करने का तरीका बदल दिया है। इस महामारी के बीच धीरे-धीरे लेकिन निश्चित रूप से, लोगों ने बाहर निकलना भी शुरू कर दिया है। लंबे समय तक ऑफिस का काम करने वाले लोगों ने अपना काम करने के तरीके को भी काफी बदल दिया है। ऑफिस का काम अब घर से होने के कारण कई पेशेवरों को अब एक वाईफाई कनेक्शन की आवश्यकता होती है जिसको देखते हुए अब कई लोग वर्केशन को अपना रहे है। वर्केशन का मतलब वर्क फॉर्म वेकेशन। सिमरन कोडिया, संचार प्रमुख, एयरबीएनबी ने बताया कि कई लोग जो परिवार के करीब रहना चाहते है और अपनी पंसदीदा जगह में रहकर काम करना पंसद करते है उनके लिए  ट्री हाउस, फार्म स्टे जैसी जगहें काफी आरमदायक है। 

इसे भी पढ़ें: एमएसआईपी बोली में निष्पक्ष और पारदर्शी प्रक्रिया अपनाई गई: यूआईडीएआई

एफएंडबी, द लोधी होटल के निदेशक, पुनीत सतीजा ने कहा कि लोग लंबे समय से घरों में रहने के बाद बाहर रहकर अपने काम में बदलाव चाहते है ताकि घर पर काम करने और रहने की थकान को हराया जा सके।अधिकांश होटल अब खुले हैं, शादी से संबंधित यात्रा भी एक प्रवृत्ति के रूप में दिखाई दे रही है। वर्केशन से होटल इंडस्ट्री में भी काफी तेजी से वृद्धि देखने को मिल रही है क्योंकि कई लोग अब घर से निकलने को तैयार हो रहे है।

प्रमुख खबरें

दिल्ली में Jantar Mantar की घेराबंदी, 3000 प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए

Manipur के कामजोंग और उखरुल में armed groups के बीच झड़प, पांच लोगों की मौत

CEC के इस्तीफे की मांग पर Delhi में प्रदर्शन, Arvind Kejriwal और Mamata Banerjee समेत कई नेता हिरासत में

BIADA MD ने Patliputra Industrial Area का लिया जायजा, अतिक्रमण और गंदगी पर कार्रवाई के निर्देश