लंबे समय से फॉर्म से जूझ रहे विराट, युवाओं के अच्छे प्रदर्शन के बीच T20 में वापसी कर रहे कोहली पर बढ़ा दबाव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 08, 2022

बर्मिंघम। इंग्लैंड के खिलाफ शनिवार को दूसरे मैच के जरिये पांच महीने बाद टी20 क्रिकेट में वापसी कर रहे भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पर लंबे खराब फॉर्म से निजात पाने का भारी दबाव होगा। कोहली ने आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच फरवरी में खेला था। अक्टूबर नवंबर में टी20 विश्व कप में भारत के खराब प्रदर्शन के बाद से वह सिर्फ दो टी20 मैच खेले हैं। उन्होंने इस दौरान सिर्फ आईपीएल में टी20 क्रिकेट खेला लेकिन उसमें भी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सके। टीम की रोटेशन नीति के तहत कोहली और अन्य सीनियर खिलाड़ियों को समय समय पर आराम दिया जाता है। उनकी जगह दीपक हुड्डा जैसे युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया और उसके फॉर्म को देखते हुए उसे टीम से बाहर कर पाना मुश्किल होगा।

भारतीय खिलाड़ियों ने पहले मैच में पारंपरिक अंदाज में नहीं खेला चूंकि विश्व कप में खराब प्रदर्शन की वजह यह भी थी। पावरप्ले में 66 रन बने और विकेट गिरने के बावजूद भी तेजी से रन बनते रहे। भारत को हालांकि ‘फिनिशिंग’ पर काम करना होगा। कोहली, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह, रविंद्र जडेजा और श्रेयस अय्यर भी टी20 टीम से जुड़ गए हैं। पहले मैच में भारत को एक बल्लेबाज की कमी खली हालांकि टीम ने 198 रन बने। अक्षर पटेल की जगह आये जडेजा से बल्लेबाजी मजबूत नजर आ रही है।

भुवनेश्वर कुमार ने नयी गेंद से प्रभावित किया और अब बुमराह भी उनके साथ जुड़ जायेंगे। अर्शदीप का पदार्पण सफल रहा लेकिन वह अगले दो मैचों में टीम में नहीं है तो उमरान मलिक को मौका मिल सकता है। हार्दिक पंड्या ने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया। रोहित को क्षेत्ररक्षण में टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। दूसरी ओर इंग्लैंड टीम पहले मैच की हार को भुलाकर वापसी करना चाहेगी। पहली गेंद पर आउट हुए कप्तान जोस बटलर से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

इसे भी पढ़ें: गांगुली के कमरे को पानी से भरने से लेकर उपकप्तानी के लिये नाम सुझाने तक, तेंदुलकर ने ताजा की यादें 

टीमें :

इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान), मोईन अली, हैरी ब्रूक, सैम कुरेन, रिचर्ड ग्लीसन, क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, टाइमल मिल्स, मैथ्यू पार्किंसन, जेसन रॉय, फिल साल्ट, रीस टॉपली और डेविड विली।

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन, रुतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक। मैच का समय :शाम सात बजे से।

प्रमुख खबरें

अस्पताल में भर्ती होने की अफवाहों पर लगा विराम! जलसा के बाहर प्रशंसकों से मिले Amitabh Bachchan, जारी रखी दर्शन की परंपरा

Twisha Sharma Death Case: अब CBI करेगी जांच, Supreme Court की निगरानी में Bhopal पहुंची टीम

सीतामढ़ी में सनसनी! दफनाने के एक महीने बाद कब्र से निकाला गया 14 वर्षीय किशोरी का शव, दुष्कर्म और हत्या के आरोपों की होगी फॉरेंसिक जांच

Fuel Price Hike: 10 दिन में चौथी बार बढ़े दाम, Rahul Gandhi बोले - महंगाई के सरगना मोदी ने फिर दिखाया खेल