बिना नाम लिए शरद पवार का राज ठाकरे पर निशाना, बोले- जिनके पास कोई कार्यक्रम नहीं, वे भटका रहे लोगों का ध्यान

By अंकित सिंह | May 09, 2022

महाराष्ट्र में राजनीतिक पारा चढ़ा हुआ है। लाउडस्पीकर विवाद को लेकर राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे की सरकार आमने-सामने हैं। जबकि वही अमरावती सांसद नवनीत राणा की गिरफ्तारी पर भी भाजपा और सरकार के बीच जबरदस्त वार पलटवार चल रहा है। हालांकि, राज ठाकरे पूरी तरीके से हिंदुत्व की राह पर चलते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने मस्जिद से लाउडस्पीकर को उतारने को लेकर एक अभियान चला रखा है। इसके साथ ही वे समय-समय पर सरकार को अल्टीमेटम भी दे रहे हैं। इसी कड़ी में महाराष्ट्र सरकार की सहयोगी एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने राज ठाकरे पर बिना नाम लिए निशाना साधा है।

इसे भी पढ़ें: पति की मौत के बाद नहीं तोड़नी होंगी चूड़ियां, न हटाना होगा माथे का कुमकुम, विधवा अनुष्ठान पर लगाया गया प्रतिबंध

सतारा में पवार ने कहा कि देश बेरोजगारी और बढ़ती महंगाई का सामना कर रहा है और लाउडस्पीकर का मुद्दा उठाना, इन समस्याओं का उत्तर नहीं हो सकता। उन्होंने कहा, जिनके पास कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं और जिनके पास जनता का समर्थन नहीं, वे जनता का ध्यान कहीं और भटकाने का प्रयास करते हैं। हालांकि, ये चीज लंबे समय तक चलने वाली नहीं है। राज ठाकरे की पवार पर जातिगत राजनीति करने संबंधी टिप्पणी को लेकर राकांपा प्रमुख ने कहा कि वह इन टिप्पणियों को हास्यास्पद मानते हैं। उन्होंने कहा कि लोग भी इस तरह की टिप्पणियों पर हंसते हैं।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा