पीएम मोदी के बिना 150 सीटें भी नहीं जीत पाते, निशिकांत दुबे बोले- 2029 में उनके ही नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

By अंकित सिंह | Jul 18, 2025

झारखंड से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने हाल ही में एक साक्षात्कार में कई बड़ी बात कही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की और कहा कि भाजपा उनके बिना नहीं चल सकती। दुबे ने कहा कि अगले 15 से 20 सालों तक, मैं सिर्फ़ मोदी को ही नेतृत्व करते देखता हूँ। उनके बिना, भाजपा 150 सीटें भी नहीं जीत पाएगी।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए 'दिल्ली अभी खाली नहीं है' वाली टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर, दुबे ने कहा कि दिल्ली में नेतृत्व परिवर्तन का कोई सवाल ही नहीं है। उन्होंने आत्मविश्वास से कहा कि 2029 का चुनाव भी मोदी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा।

दुबे ने आगे कहा कि 2014 के बाद सोशल मीडिया का ज़माना है। इस देश के 140 करोड़ लोग पत्रकार हैं। पहले नियंत्रित पत्रकारिता होती थी, अब अनियंत्रित है। उन्होंने कहा क प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कोई डीप स्टेट काम नहीं कर सकता। इसकी वजह ये है कि प्रधानमंत्री हर चीज़ को व्यक्तिगत रूप से संभालते हैं। उनसे कुछ भी छिपा नहीं है। दूसरी बात, आम लोगों से उनका जुड़ाव है। मैं जब भी उनसे मिलता हूँ, वो मुझे मेरे क्षेत्र के बारे में कुछ ऐसा बताते हैं जिससे मैं वाकिफ़ नहीं होता। इसलिए, उनके नेतृत्व में डीप स्टेट ज़्यादा दिन काम नहीं कर सकता।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र विधानसभा परिसर में हुई झड़प पर एक्शन में स्पीकर, लिया गया यह बड़ा निर्णय

अपने 'पटक पटक के मारेंगे' वाले बयान पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि मैं यह फिर से कह रहा हूँ, मैं अपने बयान पर कायम हूँ। यह देश विविधताओं से भरा है और इसके सभी लोगों का अपने क्षेत्र के प्रति गहरा लगाव है। अगर महाराष्ट्र इस देश का हिस्सा है, तो कोई भी इस देश में कहीं भी बस सकता है। लेकिन वे हिंदी भाषा बोलने वालों के साथ मारपीट करते हैं। आज भी मुंबई में केवल 31-32% मराठी भाषी रहते हैं। मैं स्वीकार करता हूँ कि महाराष्ट्र का अर्थव्यवस्था में बहुत बड़ा योगदान है, छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रति मेरे मन में बहुत सम्मान है। 

प्रमुख खबरें

Amit Shah ने Nepal Flood पर UP और Bihar को किया सतर्क, NDRF तैनात

Barcelona का Julian Alvarez पर बड़ा दांव, President Laporta बोले- डील के लिए आखिरी समय तक करेंगे इंतज़ार

India Japan द्विपक्षीय व्यापार 2030 तक 50 अरब डॉलर पहुंचेगा, ASSOCHAM की रिपोर्ट

Gandak Barrage के सभी 36 फाटक खोले, Bihar में Nepal की बाढ़ के बाद अलर्ट