Wobble Speed 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, 20 हजार से कम बजट में मिलेगा नया 5G Smartphone

By दिव्यांशी भदौरिया | Oct 30, 2026

टेक बाजार में एक और भारतीय मोबाइल कंपनी ने शानदार 5G स्मार्टफोन लेकर आ रहे हैं। स्मार्टफोन कंपनी Wobble ने गुरुवार को ऑफिशियल रुप से घोषणा की है। वह जल्द ही भारत में अपना नया हैंडसेट Wobble Speed 5G लॉन्च करेगी।

20 हजार रुपये से कम के रेंज में आएगा फोन

कंपनी की तरफ से जारी हुई प्रेस रिलीज में बताया गया है कि Wobble Speed 5G को भारतीय बाजार में 20,000 रुपये के प्राइस सेगमेंट में उतारा जाएगा। इसका सीधा तात्पर्य है कि यह फोन पिछले साल आए Wobble One 5G की तुलना में काफी किफायती है। यह डिवाइस बजट फ्रेंडली है, लेकिन कंपनी ने इसके लुक्स और डिजाइन्स पर काफी कार्य किया है।

फ्लैट बैक पैनल और नया कैमरा मॉड्यूल

फोन की डिजाइन की बात करें, तो Wobble Speed 5G एकदम रिफ्रेशिंग लुक के साथ आएगा। फोन में फ्लैट रियर पैनल दिया गया है, जो आज के समय में काफी ट्रेंडी माना जा रहा है। इस बार कंपनी ने अपने पुराने मॉडल के स्क्वायर कैमरा आइलैंड को हटाकर एक शानदार सर्कुलर रियर कैमरा मॉड्यूल दिया है। वैसे इस मॉड्यूल में डुअल-कैमरा सेटअप और एक एलईडी (LED) फ्लैश फिट किया गया है। यह फोन कम से कम एक अट्रैक्टिव रेड शेड में जरुर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

बटन्स और पोर्ट्स की प्लेसमेंट

हाल ही में टीज किए गए डिजाइन के मुताबिक, फोन के दाई तरफ पावर बटन और उसके ठीक ऊपर वॉल्यूम कंट्रोल्स दिए गए हैं। वहीं, फोन का बायां हिस्सा एकदम क्लीन रखा गया है। इसके अलावा, चार्जिंग और डेटा ट्रांसफर के लिए फोन के नीचे हिस्से में USB टाइप-C पोर्ट मिलने की उम्मीद है, लेकिन फोन की सटीक लॉन्च डेट के बारे, फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स पर पर्दा जल्द ही उठेगा। अभी तक इनके बारे में कोई जानकारी नहीं है।

प्रमुख खबरें

Cyclone Arnab: ओडिशा के गंजाम में 4 रक्षा हेलीकॉप्टरों से गिराए गए 4500 किलो अनाज के पैकेट

फिर बढ़ेगा प्रदूषण, पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं हुई दोगुनी, कुल आंकड़ा 1007 पहुंचा

मणिपुर में N Biren Singh का विरोधियों पर आरोप, बोले इस्तीफा देने के बाद भी हिंसा क्यों जारी

Daily Use के लिए Best Salt कौन सा है, जानिए सादा, सेंधा और काला नमक किसका करें सेवन?