पति से हो गयी थी बोर... बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने अपने जीवनसाथी को पीट-पीट कर मार डाला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 29, 2022

बाड़मेर। राजस्थान के सीमावर्ती बाड़मेर जिले के ग्रामीण इलाके में एक पत्नी ने अपनी प्रेमी और अन्य लोगों के साथ मिलकर पति को पीट-पीट कर मार डाला। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना के समय पति-पत्नी और कुछ अन्य लोग एक शराब पार्टी में शामिल थे। आरोपी अधमरी हालत में युवक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और भर्ती करवाने के बाद फरार हो गए, इस बीच अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि मृतक कालबेलिया समुदाय से है और गाने-बजाने का काम करता था।

इसे भी पढ़ें: कोयले की कमी के चलते मेट्रो ट्रेन, अस्पतालों को बिजली आपूर्ति बाधित हो सकती है: दिल्ली सरकार

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि उसके भाई की पत्नी के मदन और जेठाराम से अवैध संबध थे, जिससे उसका भाई नाराज रहता था। उसने आरोप लगाया कि उसके भाई की पत्नी अपने प्रेमियों के साथ संबध रखना चाहती थी और इसी कारण उसने अपने प्रेमियों के साथ मिलकर उसके भाई को मार डाला थानाधिकारी ने बताया कि मृतक की पत्नी सहित कुल 6 लोगों के खिलाफ भादसं की धारा 302 और एससी/एसटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि अवैध संबंधों के चलते हत्या का मामला भी दर्ज किया गया है। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। उन्होनें कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता लग पाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Rajya Sabha Seat के लिए BJP ने शुरू की 24 नामों पर चर्चा

एशियाई खेलों में Elavenil Valarivan ने जीता रजत, ओलंपिक चैम्पियन को हराकर बढ़ा आत्मविश्वास

Dr Virendra Kumar और Rekha Gupta ने दिल्ली में 62 दिव्यांग प्रतिभाओं को किया सम्मानित

Attica Gold पर ED का एक्शन, चोरी का सोना खरीदने के आरोप में 16 ठिकानों पर तलाशी