तमिलनाडु के चेंगलपट्टू में महिला और उसकी बेटी ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 12, 2025

चेंगलपट्टू जिले में एक महिला और उसकी बेटी की तेज गति से आ रही ट्रेन के सामने कूदने से मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। राजकीय रेलवे पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना 10 नवंबर को इलाके में रेलवे फाटक के पास हुई।

पुलिस ने बताया कि 36 वर्षीय महिला अपने बेटे की मौत से परेशान थी। उसका बेटा आठ नवंबर को घर के पास एक तालाब में डूब गया था। उन्होंने बताया कि उसकी 13 वर्षीय बेटी मानसिक रूप से कमजोर थी।

अधिकारी ने बताया, सोमवार को महिला ने अपने पड़ोसियों से कहा कि वह बाहर जा रही है और अपनी बेटी को भी साथ ले गई। रेलवे ट्रैक पर पहुंचने के बाद दोनों कथित तौर पर तिरुपति-पुडुचेरी ट्रेन के आगे कूद गयीं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Gold-Silver का Price Crash! रिकॉर्ड ऊंचाई से धड़ाम गिरे दाम, निवेशक अब क्या करें?

India-US trade डील के बाद रुपये और शेयर बाजार में जोरदार तेजी

भारत-पाक तनाव के बीच महिला क्रिकेट पर असर नहीं, बैंकॉक में तय मुकाबला कायम

Australia को T20 World Cup 2026 से पहले तगड़ा झटका, पैट कमिंस हुए बाहर।