दिल्ली के लाजपत नगर में एक घर में महिला और उसका बेटा मृत मिला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 03, 2025

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के लाजपत नगर इलाके में एक घर में महिला और उसका किशोर बेटा मृत पाया गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस को शक है कि इस घटना में परिवार का घरेलू सहायक शामिल है। घरेलू सहायक फिलहाल फरार है।

उसने बताया कि बुधवार देर रात पुलिस घर का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई जहां उसे दो शव मिले। पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला (42) का शव शयनकक्ष में और उसके बेटे का शव स्नानगृह में मिला। घटना के संबंध में अभी और जानकारी नहीं मिल पाई है।

प्रमुख खबरें

Uttar Pradesh: कोहरे में डंपर ने छात्रा को टक्कर मारी, मौत

हम करते हैं विविधता का सम्मान...PM मोदी ने ओमान से दुनिया को दिया बड़ा मैसेज

लकड़ी की नाव और मसालों की खुशबू, 5000 साल पुरानी दोस्ती, क्यों कहा जाता है ओमान को गेटवे ऑफ गल्फ, जहां है समंदर में भारत का अभेद्य किला

पंजाब निकाय चुनाव में AAP की बंपर जीत, केजरीवाल बोले- सुशासन पर जनता की मुहर