Rajasthan । जहरीला पदार्थ खाने से महिला और उसके दो बच्चों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2024

जयपुर। राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कलिंजरा थाना क्षेत्र में एक महिला और उसके दो बच्चों की संदिग्ध रूप से जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार इन तीनों को तबीयत खराब होने पर अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि नागावाडा गांव में काजल (36) उसकी बेटी तमन्ना (12), बेटे हार्दिक (7)की कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। 

इसे भी पढ़ें: बिजली के करंट की चपेट में आए पिता को बचाने के प्रयास में 25 वर्षीय बेटे की मौत, दूसरा बेटा घायल

तबीयत बिगड़ने पर तीनों को उपचार के लिये अस्पताल भर्ती करवाया गया जहां तीनों की उपचार के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। अहमदाबाद से पीहर पक्ष वालों के यहां पहुंचने पर पोस्टमार्टम करवाया जायेगा। उन्होंने बताया कि महिला का पति विदेश में मजदूरी करता है। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रमुख खबरें

पैपराजी के सामने एक्स-हसबैंड Bharat Takhtani संग खिलखिलाती नजर आईं Esha Deol

दिमागी नक्सली टिप्पणी पर Congress हमलावर, Jairam Ramesh बोले- पीएम मोदी का झोला उठाने का समय करीब

Priyanka Chopra और अनुष्का शर्मा समेत Bollywood सितारों ने दी Diwali की शुभकामनाएं

ओडिशा में बचाए गए 5 Orangutan पर इंडोनेशिया ने अब तक नहीं दिया मालिकाना हक का सबूत