Suicide In Delhi: वसंत विहार के एक फ्लैट में मृत पाई गईं महिला और उसकी दो बेटियां

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 23, 2022

नयी दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के वसंत विहार इलाके में शनिवार देर शाम एक फ्लैट में एक ही परिवार के तीन सदस्य मृत पाए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक शनिवार को रात आठ बजकर 55 मिनट पर पुलिस को सूचना मिली कि वसंत विहार स्थित वसंत अपार्टमेंट का फ्लैट नंबर 207 अंदर से बंद है और घर के लोग कोई जवाब नहीं दे रहे हैं। पुलिस ने जब दरवाजा खोला तो पाया कि घर में गैस सिलेंडर आंशिक रूप से खुला था और वहां एक सुसाइड नोट भी था।

इसे भी पढ़ें: पिल्ले को इमारत से फेंककर मार डालने के आरोप में महिला के खिलाफ मामला दर्ज

अंदर के कमरे की तलाशी लेने पर तीन शव बिस्तर पर पड़े मिले और कमरे में तीन छोटी-छोटी अंगीठी रखी हुई थीं।दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पुलिस उपायुक्त मनोज सी ने कहा कि ऐसा माना जा रहा है कि उनकी मौत दम घुटने से हुई है। मृतकों की पहचान मंजू और उसकी बेटियों अंशिका और अंकु के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक मंजू के पति की पिछले साल अप्रैल में कोरोना वायरस से मौत हो गई थी और तभी से परिवार अवसाद में था। मंजू भी बीमारी की वजह से बिस्तर परथी।

प्रमुख खबरें

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर