ललितपुर में महिला और उसके दो बच्चों की ट्रेन से कटकर मौत, पुलिस जांच में जुटी

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 27, 2026

बांदा (उप्र), 27 जुलाई उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के जाखलौन थाना क्षेत्र में धौर्रा रेलवे स्टेशन के नजदीक सोमवार को एक महिला और उसके दो बच्चों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। ललितपुर सदर क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अजय कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे जाखलौन थाना क्षेत्र के धौर्रा रेलवे स्टेशन के नजदीक एक महिला और उसकी बेटी व बेटे की अज्ञात ट्रेन से कटकर मौत हो गई है, जिनकी पहचान दीपा यादव (35), उसकी बेटी शिवांगी (पांच) और बेटे कृष (दो) के रूप में हुई है।

अभी यह तय नहीं हो पाया कि महिला ने बच्चों के साथ ट्रेन से कटकर आत्महत्या की है या यह हादसा है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है।

प्रमुख खबरें

केरल: छात्र आत्महत्या मामले में कोर्ट ने डेंटल कॉलेज के प्रोफेसर को पांच दिन की अपराध शाखा की हिरासत में भेजा

भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित, सुरक्षा जांच के लिए डोडा पुल बंद

बिहार: छात्र आंदोलन के दौरान एके-47 का इस्तेमाल करने के आरोपी पुलिस कांस्टेबल निलंबित

फिल्म ‘रामायण’ का पहला भाग एक बेहद रोमांचक मोड़ पर खत्म होगा: निर्देशक नितेश तिवारी