अस्पताल की तीसरी मंजिल से 3 महीने की बच्ची को मां ने फेंका, आरोप में महिला गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 02, 2023

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में एक अस्पताल की तीसरी मंजिल से तीन माह की अपनी बच्ची को कथित तौर फेंकने को लेकर 23 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यहां असारवा इलाके में स्थित एक सिविल अस्पताल में रविवार तड़के हुई इस घटना में बच्ची की मौत हो गई। ‘एफ’ डिवीजन के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पी.पी. पीरोजिया ने कहा, ‘‘आणंद जिले के पेटलाड तालुका निवासी फरजानाबानू मलिक ने बताया कि उसने यह कठोर कदम इसलिए उठाया क्योंकि उसकी बच्ची अमरीनबानू जन्म के समय से ही बीमार थी और वह उसे इतनी अधिक तकलीफ में नहीं देख सकती थी।’’

इसे भी पढ़ें: विएना में विदेश मंत्री जयशंकर ने याद दिलाई पीएम मोदी की 'वो' बात, संयुक्त राष्ट्र संघ को लेकर कही ये बात

एक अधिकारी ने बताया कि शाहीबाग पुलिस थाने में रविवार को दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, बच्ची जन्म के तुरंत बाद बीमार पड़ गई थी और वडोदरा के एसएसजी अस्पताल में उसका ऑपरेशन हुआ था, जहां उसे 24 दिनों तक भर्ती रखा गया। अधिकारी ने कहा कि बच्ची के पिता आसिफ ने पुलिस को बताया था कि वडोदरा में चिकित्सकों ने बीमारी का कारण दूषित जल पीना बताया था। प्राथमिकी के अनुसार, बच्ची का स्वास्थ्य बिगड़ने पर उसे 14 दिसंबर को नाडियाड के एक अस्पताल ले जाया गया और इसके बाद वहां से उसे सिविल अस्पताल भेज दिया गया। प्राथमिकी के अनुसार, आरोपी द्वारा बच्ची के लापता होने की बात कहने पर आसिफ ने अस्पताल के कर्मियों को इसकी सूचना दी और पुलिस से संपर्क किया था।

प्रमुख खबरें

Kerala High Court का निर्देश: अदालतों और आयोगों को समय पर जरूरी बुनियादी ढांचा दे राज्य सरकार

Sunset Awe Effect: Sunset Awe बढ़ाता है एकाग्रता और Memory, अनिद्रा की समस्या से मिलेगी राहत

Nirmala Sitharaman पहुंचीं Singapore, वैश्विक निवेशकों के साथ करेंगी उच्चस्तरीय बैठकें

Karnataka में आइसक्रीम इकाइयों पर छापा, 70 नमूने जांच के लिए भेजे