बिहार में लड़की को जिंदा जलाए जाने के मामले में राहुल ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 17, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार के वैशाली जिले में छेड़खानी का विरोध करने पर एक लड़की को कथित तौर पर जलाए जाने के मामले को लेकर मंगलवार को नीतीश कुमार सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि क्या इस घटना को चुनावी फायदे के लिए छुपाया गया ताकि इस ‘कुशासन’ पर अपने ‘झूठे सुशासन’ की नींव रखी जा सके। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘किसका अपराध ज़्यादा ख़तरनाक है- जिसने ये अमानवीय कार्य किया? या जिसने चुनावी फ़ायदे के लिए इसे छुपाया ताकि इस कुशासन पर अपने झूठे सुशासन  की नींव रख सके?’’ 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर