महिला ने एनआरसी में नाम न होने की अफवाह के बाद की आत्महत्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 01, 2019

तेजपुर। असम के सोनितपुर जिले में एक महिला ने उन अफवाहों के बाद कथित तौर पर आत्महत्या कर ली कि उसका नाम राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) की शनिवार को जारी की गई अंतिम सूची में नहीं है। उसके परिवार के सदस्यों ने यह दावा किया। बहरहाल, जिला प्रशासन ने इससे इनकार किया कि यह घटना एनआरसी के प्रकाशन से जुड़ी है।

महिला के परिवार के सदस्यों ने दावा किया कि सोनितपुर के दुलाबाड़ी इलाके की रहने वाली सायरा बेगम (42) ने एनआरसी में अपना नाम ना होने की खबर सुनने के बाद कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि महिला के परिवार ने उन्हें घटना के बारे में सूचना नहीं दी और अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

इसे भी पढ़ें: हम एनआरसी की अद्यतन सूची पर भरोसा नहीं करते हैं: असम भाजपा

डीएसपी मुख्यालय तेजपुर रश्मि रेखा सरमा ने बताया कि स्थानीय लोगों के मुताबिक महिला की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। हालांकि, महिला के पति शमशेर अली ने पत्रकारों को बताया कि उसका और उसके दो बेटों का नाम एनआरसी की अंतिम सूची में नहीं है। बेगम का नाम 2017 तथा 2018 में प्रकाशित एनआरसी के मसौदे में था।

प्रमुख खबरें

Asian Games: Loh Kean Yew से तीन गेम में हारे Lakshya Sen, दूसरे दौर से बाहर

Congo Plane Crash: दो शीर्ष सैन्य अधिकारियों समेत 14 की मौत, किकविट से किंशासा जा रहा था विमान

Asian Games मैराथन में Sawan Barwal ने 44 साल बाद भारत को दिलाया रजत पदक

Donald Trump से इस साल दो और बार मिल सकते हैं शी चिनफिंग, दिया चीन आने का न्योता