बेरोजगार और शराबी दो बेटों से परेशान होकर मां ने दी नाले में कूदकर जान, हुई मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 16, 2022

नयी दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के ख्याला इलाके में 50 वर्षीय एक महिला ने कथित तौर पर नाले में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, मृतक महिला की पहचान रघुबीर नगर की निर्मला के रूप में की गयी है। उन्होंने बताया कि महिला एक दर्जी थी और मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे उसने कथित रूप से नाले में कूदकर आत्महत्या कर ली।

इसे भी पढ़ें: सड़क हादसे में अभिनेता दीप सिद्धू की मौत, किसान आंदोलन के दौरान लाल किला हिंसा में आया था नाम

पुलिस ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, लेकिन इस बात का संदेह जताया जा रहा है कि निर्मला काफी परेशान थी क्योंकि उसके दो बेटे बेरोजगार हैं और शराब के आदी हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के दलों को उसका शव पंजाबी बाग इलाके में शाम करीब चार बजे एक नाले में मिला। पश्चिमी दिल्ली के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने कहा, ‘‘हमने महिला का शव एक नाले से बरामद किया, जो पंजाबी बाग पुलिस के अधिकार क्षेत्र में आता है।’’ पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Health Tips: Superfood Basil Seeds से पाचन सुधरता है और Heart Health को मिलता है फायदा

Uttarakhand गठन रोकने के लिए Congress और SP ने किए थे अत्याचार, अमित शाह ने साधा निशाना

महंगाई पर Jairam Ramesh का BJP पर वार, चुनावों में जनता से सबक सिखाने की अपील

Diwali Outfit को मिलेगा खूबसूरत टच, ट्राई करें Lakshmi Motif और डोली वाले Gold Jhumka