दिल्ली में महिला ने की शर्मनाक हरकत, Bikini पहने DTC बस में चढ़ी, लोगों ने बुलाई पुलिस

By रितिका कमठान | Apr 19, 2024

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को अजीब वाक्या देखने को मिला, जब भीड़भाड़ वाली क्लस्टर बस में एक महिला को उतारने के लिए यात्रियों को पुलिस बुलानी पड़ी। ये महिला बेहद कम वस्त्र पहनकर क्लस्टर बस में चढ़ी थी। दिल्ली में यात्रियों से भरी बस में एक महिला बिकनी पहनकर यात्रा करती दिखी थी। महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।

बता दें कि जैसे ही महिला बस में चढ़ी थी, उसे देखकर बस में बैठी अन्य महिला बस में दूसरी तरफ चली गई थी। युवती के पहनावे को देखकर यात्री भी उससे दूर जाने के लिए खड़े हो गए थे। कई यूजर्स ने इस पर आश्चर्य भी व्यक्त किया है। यूजर्स ने ये भी सवाल किया है कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कबतक उपाय लागू किए जाएंगे। हालांकि महिला के इस वीडियो ने ऑनलाइन हलचल मचा दी है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर कई बार देखा जा चुका है। इस वीडियो पर लाखों की संख्या में व्यूज है। 

प्रमुख खबरें

Christchurch T20I में India ने New Zealand को चार विकेट से हराया, 230 रन चेज कर रचा इतिहास

Meta का शुद्ध लाभ 264 प्रतिशत बढ़कर 9.86 अरब डॉलर हुआ, AI पर निवेश की तैयारी

Salman Khan की ‘मातृभूमि’ पर क्या सेंसर बोर्ड लगा रहा है रोक? मेकर्स ने दिया ये जवाब

Saudi Arabia में हुए हमलों में 1 भारतीय की मौत, MEA ने की कड़ी निंदा