एक बंगले में आग लग जाने से 42 वर्षीय महिला की झुलसकर मौत, 4 अन्य घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 03, 2022

ठाणे (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के ठाणे में एक बंगले में आग लग जाने से 42 वर्षीय महिला की झुलसकर मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग घायल गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आग ठाणे जिले के कल्याण शहर के चिंचपाड़ा इलाके में स्थित ‘आई’ नामक बंगले में शुक्रवार देर रात करीब डेढ़ बजे लगी। विट्ठलवाड़ी थाने के एक अधिकारी ने बताया कि महिला, उसके बेटे और तीन अन्य लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान महिला झुलस गई। सूचना मिलते ही स्थानीय दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।

इसे भी पढ़ें: विधानसभाध्यक्ष के लिए चुनाव में अपने कर्तव्य का निवर्हन कर सकते हैं जिरवाल : पवार

अधिकारी ने कहा कि महिला जयश्री भरत म्हात्रे की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया और आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि घटना में महिला का बेटा और तीन अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार घटना के समय महिला का पति तीर्थ यात्रा पर शहर से बाहर था। अधिकारी ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

प्रमुख खबरें

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर