तेंदुए के हमले में महिला की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 14, 2025

बिजनौर जिले के नजीबाबाद क्षेत्र में रविवार को जंगल में घास काट रही एक महिला की तेंदुए के हमले में मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि नजीबाबाद थाना क्षेत्र के इस्सोपुर गांव में एक महिला मीरा (35) अपने पति महेन्द्र के साथ गांव के पास ही जंगल में घास काट रही थी, तभी तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया।

शोर सुनकर जब तक उसका पति और अन्य ग्रामीण आए तब तक तेंदुआ महिला को छोड़कर भाग गया। उन्होंने बताया कि गम्भीर रूप से घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इस घटना के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के नेता दिगम्बर सिंह ने किसानों के साथ प्रभागीय वन अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया।

प्रमुख खबरें

दिल्ली में आबादी देह सर्वे शुरू करेगी सरकार, बदलेगा ग्रामीण भूमि प्रबंधन का स्वरूप

हनुमान जी के समक्ष जलाएं अलग-अलग तेल का दीया, सभी संकट होंगे दूर

WHO Global Summit: पीएम मोदी बोले- योग ने दुनिया को दिखाया स्वास्थ्य का मार्ग; आयुष का बढ़ा मान

नीतीश पर हिजाब विवाद का साया: इल्तिजा मुफ्ती ने दर्ज कराई पुलिस शिकायत, सियासी घमासान