दिल्ली में पानी गर्म करते वक्त करंट लगने से महिला की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 10, 2025

मणिपुर की 23 वर्षीय एक महिला की दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के महिपालपुर स्थित अपने घर में बिजली की रॉड से पानी गर्म करते समय करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को बताया कि इस घटना के संबंध में रविवार रात आठ बजकर 19 मिनट पर सूचना मिली थी।

पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और देखा कि महिला अपने बाथरूम में बेहोश पड़ी थी और उसके हाथ में बिजली की एक रॉड थी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘प्रारंभिक जांच से पता चला है कि महिला नहाने गई थी और पानी गर्म करने के लिए बिजली की रॉड का इस्तेमाल कर रही थी। जब वह काफी देर तक बाहर नहीं आई तो उसी इमारत में रहने वाली उसकी दोस्त उसे देखने गई और दरवाजा अंदर से बंद पाया। इसके बाद उसने पुलिस को फोन किया।’’

पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सफदरजंग अस्पताल के शवगृह ले जाया गया। पुलिस ने कहा कि यह बिजली का करंट लगने का मामला प्रतीत होता है और अभी तक किसी गड़बड़ी की आशंका नहीं है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Vaibhav Suryavanshi बने भारतीय क्रिकेट के नए सुपरस्टार, Gautam Gambhir बोले- ये है भविष्य

T20 World Cup: USA के खिलाफ जब भारतीय टीम फंसी, Suryakumar Yadav बने संकटमोचन

14 साल के Vaibhav Suryavanshi का वर्ल्ड रिकॉर्ड, फिर क्यों दूर है Team India? जानें ICC का नियम

Galwan conflict के बीच चीन पर गुप्त परमाणु परीक्षण का आरोप, अमेरिका का बड़ा दावा