डेटिंग ऐप पर मिले व्यक्ति ने महिला से 22 लाख रुपये ठगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 17, 2025

दिल्ली की 30 वर्षीय एक महिला के साथ डेटिंग ऐप पर मिले एक व्यक्ति ने कथित तौर पर बलात्कार किया और 22 लाख रुपये की ठगी की। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने दक्षिणी दिल्ली की साकेत निवासी और एक निजी कंपनी में कार्यरत महिला की शिकायत के आधार पर 10 मार्च को मामला दर्ज किया था। शिकायत के अनुसार, पंजाब निवासी आरोपी ने उससे शादी करने की इच्छा जताई। वह दिल्ली आया और कथित तौर पर झूठे बहाने से उसके साथ संबंध बनाए और उसके साथ बलात्कार किया।

महिला ने आरोप लगाया कि व्यक्ति ने काम से जुड़ी ज़रूरतों का हवाला देते हुए वित्तीय मदद मांगी। उस व्यक्ति पर भरोसा करके उसने 22 लाख रुपए दे दिए, लेकिन बाद में जब उसने शादी की बात उठाई, तो उसने इनकार कर दिया और कथित तौर पर उसके निजी वीडियो लीक करने की धमकी दी। इसके बाद महिला पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

बांके बिहारी में भारी भीड़, प्रशासन की एडवाइजरी: नववर्ष पर दर्शन टालें श्रद्धालु

West Bengal में अनमैप्ड वोटर्स की SIR सुनवाई रोकी गई, अब क्या करने वाला है चुनाव आयोग?

पंजाब विधानसभा में वीबी-जी राम जी’ कानून के खिलाफ प्रस्ताव लाना संविधान के विरुद्ध: शिवराज सिंह चौहान

तमिलनाडु में कांग्रेस और DMK में क्या लफड़ा हो गया? UP का जिक्र, कर्ज की फिक्र ने बढ़ाया सियासी पारा