नोएडा में महिला को ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर 34 लाख रुपये ठगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 25, 2024

उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिला पुलिस ने आपत्तिजनक वस्तुओं को ईरान भेजने के नाम पर एक महिला को ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर कथित रूप से 34 लाख रुपये की ठगी करने को लेकर रविवार को मुकदमा दर्ज लिया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

गौतम के मुताबिक, पीड़िता को बताया गया कि सीमा शुल्क विभाग ने पार्सल को रोक लिया है तथा पुलिस में इस बाबत शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है और व्हाट्सऐप के जरिए प्राथमिकी की प्रति भी भेजी।

उन्होंने बताया कि इसके बाद आरोपियों ने ‘स्काइप ऐप’ के जरिये वीडियो कॉल पर बात करनी शुरू की तथा इस दौरान कॉल करने वाले शख्स ने अपना कैमरा बंद रखा था।

गौतम ने बताया कि आरोपियों ने पीड़िता के बैंक खाते में जमा 34 लाख रुपये अपने बैंक खाते में मंगवा लिए। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दो नोटिस भी भेजे, जिसमें पीड़िता पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। थाना प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

BIADA MD नवीन कुमार ने IMC Gaya के निर्माण कार्यों का किया स्थल निरीक्षण

Meerut में Nitin Nabin की युवाओं को सलाह, नशे और शॉर्टकट से दूर रहकर देशहित को सर्वोपरि रखें

Finance Ministry ने बैंक कर्मचारियों से हड़ताल टालने और बातचीत से हल निकालने को कहा

Iranian Airlines के Flight संचालन पर गहराएगा संकट, US प्रतिबंधों पर China से बातचीत जारी