दिल्ली के ITO इलाके में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, ऑटोरिक्शा चालक गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 04, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली के आईटीओ इलाके में एक महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म में कथित संलिप्तता होने को लेकर एक ऑटोरिक्शा चालक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पीड़िता (27) ने पुलिस को दिए अपने बयान में आरोप लगाया कि शनिवार सुबह कश्मीरी गेट के लिए पूर्वोत्तर दिल्ली के खजूरी खास इलाके से वाहन में चढ़ने के बाद ऑटोरिक्शा चालक और तीन अन्य लोगों ने उसके साथ आईटीओ के पास दुष्कर्म किया। महिला ने पुलिस को बताया कि ऑटोरिक्शा चालक ने इसके बाद उसे कश्मीरी गेट छोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक पीड़िता उत्तर प्रदेश के संभल की रहने वाली है और किसी काम से दिल्ली आई थी।

प्रमुख खबरें

T20 International में 4788 रन: Smriti Mandhana बनीं दुनिया की नंबर 1 बल्लेबाज

Asian Games: Vidarsa Vinod ने 10m Air Rifle टीम स्पर्धा में जीता Silver Medal

Asian Games Table Tennis: भारतीय पुरुष और महिला टीम ने Indonesia को 3-0 से हराया

Mumbai में Metro निर्माण का बैरिकेड गिरने से 54 वर्षीय बाइक सवार की मौत