ओडिशा में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, दो नाबालिगों को हिरासत में लिया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 07, 2025

ओडिशा के अंगुल जिले में सड़क किनारे जंगल में शौच के लिए गई एक महिला से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने बुधवार को दो नाबालिगों को हिरासत में लिया जबकि एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

बयान में कहा गया है कि हालांकि घटना तीन जुलाई की है, लेकिन पीड़िता ने मंगलवार को बगड़िया थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के बयान में कहा गया है, ‘‘आरोपी व्यक्तियों को पकड़ने के लिएपुलिस की तीन टीम गठित की गईं और उन्होंने एसपी की प्रत्यक्ष निगरानी में काम किया।’’

बयान के अनुसार इस मामले में दो नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है जबकि एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर, आरोपियों के मोबाइल फोन समेत विभिन्न साक्ष्य जब्त कर लिए हैं।

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद