शर्मसार ! मध्य प्रदेश में निर्भया जैसी दरिंदगी, विधवा के गुप्तांग में सरिया डाला गया

By अनुराग गुप्ता | Jan 11, 2021

रीवा। सुबह होने के साथ ही कोई व्यक्ति अखबार खोलता है या फिर न्यूज चैनल को ऑन करता है ठीक वैसे ही एकाद-दो खबरें बलात्कार से जुड़ी हुई दिखाई देती हैं। साल 2021 की शुरुआत के साथ ही 16 दिसबंर की सर्द रात कई बार याद आ गई। 16 दिसंबर की रात शायद ही किसी ने भूली हो और अगर उस रात को किसी ने भूलने की कोशिश की तो उनकी यादों को कुरेदने का काम बदायूं बलात्कार और हत्या मामले ने किया और अब मध्य प्रदेश के सीधी से बलात्कार की वीभत्स घटना सामने आई है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि शनिवार की रात को आरोपियों ने महिला से पानी मांगा। महिला ने पानी देने से मना कर दिया। जिसके बाद आरोपी महिला की झोपड़ी में घुस गए और उन्होंने सामूहिक बलात्कार किया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने बलात्कार के बाद महिला के गुप्तांग में 4 फुट लंबी लोहे का सरिया डाल दिया और फिर वह फरार हो गए। 

इसे भी पढ़ें: बदायूं में अधेड़ महिला के साथ सामूहिक बलात्कार, फिर निर्मम हत्या, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा 

महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां पर शुरुआती इलाज के बाद महिला को रीवा के अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां पर पीड़िता का इलाज चल रहा है। फिलहाल, पीड़िता खतरे के बाहर है लेकिन उसका इलाज अभी भी जारी है।

प्रमुख खबरें

Rahul Dravid को Team India से उम्मीद, बोले- WTC Final की राह कठिन, काबिलियत पर भरोसा!

IMF के पूर्व ED सुब्रमण्यम का विजन: एआई और Emerging Technologies बनाएंगे India को ग्लोबल पावरहाउस

CM Yogi का Gen Z कनेक्शन, नियुक्ति पत्र बांटने के बाद युवाओं के साथ ली सेल्फी

Max Financial और Axis Group को बड़ी राहत, SEBI ने 3911 करोड़ के Shareholder Loss मामले में दी क्लीन चिट