By एकता | Feb 14, 2025
एक महिला ने चौंकाने वाला कबूलनामा किया है कि वह अपनी बेटी के पति के साथ सोती थी। इतना ही नहीं, इस महिला ने इस चौंकाने वाली हरकत के लिए अपनी ही बेटी को जिम्मेदार ठहराया है। महिला ने बताया कि उसकी मां ने उसे हमेशा सिखाया था कि अगर तुम अपने पति के साथ संबंध नहीं रखोगी, तो वह किसी और को ढूंढ लेगा। महिला ने बताया कि उसने यही सलाह अपनी बेटी को भी दी थी, जिसे उसने नजरअंदाज कर दिया और इसकी वजह से उसके पति और मेरे बीच संबंध बन गए।
महिला ने बताया कि यह बिना किसी बंधन के सिर्फ सेक्स नहीं था, बल्कि हमारे बीच एक-दूसरे के लिए सच्ची भावनाएं विकसित हुई थीं। महिला ने आगे कहा कि हम दोनों ही बेहद अकेले थे, क्योंकि हम वर्षों से इस गहरी आशंका को नकारने की कोशिश कर रहे थे कि हमारी शादियाँ सफल नहीं हो रही हैं।
महिला ने बताया कि मेरे अपने पति पीट भी कई हफ़्तों तक घर से बाहर काम करते थे। और जब वे घर पर होते थे, तो मुझे लगता था कि वे मुझे 'देख' नहीं रहे हैं। जबकि माइक मुझे ऐसे देखता था जैसे मैं कोई देवी हूं। वे कई सालों में पहले व्यक्ति थे जिन्होंने मेरी बात सुनी।