पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में महिला, उसकी तीन बेटियां मृत मिलीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 27, 2025

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में पुलिस ने एक महिला और उसकी तीन बेटियों के शव उनके घर से बरामद किए हैं। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिया गोराई (30), उनकी बेटियां बैशाखी (13), पल्लबी (10) और सौरवी (06) शुक्रवार रात पुरुलिया के बंदोवन के लतापाड़ा में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गईं।

अधिकारी ने कहा, ‘‘बृहस्पतिवार को पिया का पति आनंद किसी काम से झारखंड गया था। जब वह रात लगभग 10 बजे लौटा, तो घर का दरवाजा बंद मिला। जब उसने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि उसकी पत्नी और बच्चे अंदर बेहोश पड़े हैं।’’

उन्होंने बताया कि कुछ पड़ोसियों की मदद से वह उन्हें पास के अस्पताल ले गए, जहां पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि चारों ने सोने से पहले मुरमुरे खाए थे, जिससे खाद्य विषाक्तता का संदेह पैदा होता है। उन्होंने कहा, ‘‘पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के सही कारण की पुष्टि हो सकेगी।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका