चलती ट्रेन के सामने महिला अपने दो बच्चों के साथ कूदी, मौके पर हुई मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 15, 2022

नयी दिल्ली। दिल्ली के होलांबी कलां रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को एक महिला ने अपने दो नाबालिग बच्चों के साथ चलती ट्रेन के सामने कथित रूप से छलांग लगा दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि घटना दोपहर करीब 2.13 बजे की है और मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस के मुताबिक, महिला की उम्र 30 से 35 साल के बीच थी, जबकि उसका एक बच्चा पांच वर्ष का और दूसरा दस महीने का था। पुलिस उपायुक्त (रेलवे) हरेंद्र के सिंह ने कहा, “हमें रेलवे सुरक्षा बल के नियंत्रण कक्ष से कथित आत्महत्या के बारे में सूचना मिली।

इसे भी पढ़ें: गृह मंत्रालय का बड़ा ऐलान, CAPFs और असम राइफल में दी जाएगी 'अग्निवीरों' को प्राथमिकता

एक जांच अधिकारी को मौके पर भेजा गया और उन्होंने पटरी पर एक महिला एवं उसके दो बच्चों को मृत पाया।” सिंह के अनुसार, तीनों कथित तौर पर अमृतसर इंटरसिटी ट्रेन के आगे कूद गए और उसकी चपेट में आकर कट गए। मृतकों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा, “शवों को सब्जी मंडी मुर्दाघर भेज दिया गया है।” सिंह के मुताबिक, पूछताछ के दौरान ट्रेन चालक ने खुलासा किया कि महिला अपने बच्चों के साथ ‘‘जानबूझकर’’ पटरी पर कूद गई। पुलिस ने बताया कि ट्रेन को रोका नहीं जा सका, क्योंकि यह 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही थी।

प्रमुख खबरें

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर