Banda में महिला अपने दो बच्चों के साथ यमुना नदी में कूदी, तीनों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 25, 2024

बांदा जिले के कमासिन थाना क्षेत्र में बुधवार को एक महिला अपने दो बच्चों के साथ यमुना नदी में कूद गई। पानी में डूबने से तीनों की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने दी।

कमासिन थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) ऋषि देव सिंह ने बताया कि बुधवार अपराह्न करीब चार बजे दांदौ गांव की रहने वाली मंजू (32) अपनी बेटी काजल (6) और बेटे दीपक (4) के साथ फतेहपुर जिले के किशनपुर जाने के लिए बने पुल से यमुना नदी में कूद गई।

गोताखोरों की मदद से देर शाम तीनों शव बरामद कर लिए गए। उन्होंने बताया कि अब तक की जांच में सामने आया कि बुधवार दोपहर को मंजू का उनके पति से विवाद हो गया था। इसी विवाद से नाराज होकर उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया है। एसएचओ ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

प्रमुख खबरें

Egypt के Pyramid के पास रेगिस्तान में मिली Nile नदी की पुरानी शाखा, हैरान हुए वैज्ञानिक भी

अफगानिस्तान में भारी बारिश के चलते बाढ़ में कम से कम 50 लोगों की मौत

Delhi High Court ने Jackie Shroff के व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा की, संस्थाओं को अभिनेता के नाम, आवाज का उपयोग करने से रोका

Maddock Films के रोमांटिक ड्रामा के लिए Siddharth Malhotra और Kriti Sanon एक साथ आए?