महाराष्ट्र के जालना में झगड़े के बाद महिला ने की सास की हत्या, गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 03, 2025

महाराष्ट्र के जालना जिले में एक महिला ने झगड़े के बाद अपने घर में अपनी सास की कथित तौर पर हत्या कर दी और वहां से फरार हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार रात की है और पुलिस ने आरोपी महिला प्रतीक्षा शिंगारे (22) को बुधवार को परभणी शहर से गिरफ्तार कर लिया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष नोपानी ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि प्रतीक्षा का विवाह छह माह पहले आकाश शिंगारे से हुआ था। आकाश लातूर में एक निजी कंपनी में काम करता है और महिला अपनी सास सविता शिंगारे (45) के साथ जालना की प्रियदर्शनी कॉलोनी में किराए के मकान में रहती थी।

पुलिस उपनिरीक्षक राजेंद्र वाघ ने बताया कि मंगलवार रात दोनों महिलाओं के बीच झगड़ा हुआ और उसी दौरान प्रतीक्षा ने कथित तौर पर अपनी सास का सिर दीवार से भिड़ा दिया और बाद में चाकू से उस पर हमला किया।

इस हमले में सास की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इसके बाद प्रतीक्षा ने शव को ठिकाने लगाने के लिए बैग में रखा, लेकिन वजन अधिक होने के कारण वह बैग उठा नहीं पाई और बुधवार सुबह करीब छह बजे घर से फरार हो गई।

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद वह अपने पैतृक शहर परभणी के लिए ट्रेन में सवार हो गई। उन्होंने बताया कि मकान मालिक को बैग में शव मिला और उसने स्थानीय पुलिस को सूचित किया।

वाघ ने बताया कि पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और उसे परभणी से गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि महिला की मौत सिर में चोट लगने के कारण हुई। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Odyssey Official Trailer | Christopher Nolan की अगली फिल्म ओडिसी के पीछे की एपिक ग्रीक इतिहास की कहानी

Jan Gan Man: Bangladesh में तो Hindu एक हैं फिर भी Safe क्यों नहीं हैं?

Hindu man lynched: दिल्ली में बांग्लादेश उच्चायोग के बाहर विरोध प्रदर्शन, तोड़े गए बैरिकेड्स, देखें Video

यूनुस साहब तो नोबेल प्राइज विनर हैं, बांग्लादेश में हिंदू युवक की लिंचिंग पर बोले ममता के नेता- दूसरे मुल्क का मामला