महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर सास और पति की हत्या की, शवों के टुकड़े टुकड़े करके खाई में फेंके : पुलिस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 20, 2023

गुवाहाटी। असम में एक महिला ने प्रेमी और दोस्त के साथ मिलकर कथित तौर पर अपने पति व सास की हत्या की,फिर शवों के टुकड़े कर पॉलिथीन में भरकर मेघालय ले गई और उन्हें एक खाई में फेंक दिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हत्याएं पिछले साल अगस्त-सितंबर में हुई थीं और महिला की सास के शव के कुछ ही हिस्से रविवार को मेघालय से बरामद किए जा सके। गुवाहाटी के पुलिस आयुक्त दिगंत बाराह ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “हत्याएं करीब सात महीने पहले की गई थीं। हमने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।”

इसे भी पढ़ें: एक हिंदू लड़की के बदले 10 मुस्लिम लड़कियां फंसाओ, सुरक्षा, नौकरी हम देंगे, श्रीराम सेना चीफ प्रमोद मुथालिक का ऐलान

चौधरी ने विस्तृत जानकारी साझा किए बिना दावा किया कि हत्याएं कथित तौर पर अमरेंद्र की पत्नी, उसके प्रेमी और एक अन्य व्यक्ति द्वारा की गईं। संदेह है कि वह उसका बचपन का दोस्त है। चौधरी ने कहा, “हत्याओं के बाद उन्होंने शवों के छोटे-छोटे टुकड़े कर किए, उन्हें थैलियों में पैक किया और मेघालय ले गए। वहां उन्होंने टुकड़ों को पहाड़ियों से नीचे फेंक दिया।” पुलिस उपायुक्त ने कहा, “हमने शवों का पता लगाया और कल मेघालय से कुछ हिस्सों को बरामद किया। दोनों मृतकों के शवों के सभी हिस्सों को खोजने के लिए हमारा अभियान जारी है।

प्रमुख खबरें

Adani Enterprises और Jabil Inc ने Data Center उपकरणों के लिए 50:50 साझेदारी का प्रस्ताव दिया

Rishabh Pant चोट के कारण India A के शुरुआती दो Test मैचों से बाहर

Formula 1 की अफ्रीका में 33 साल बाद वापसी, Rwanda में होगा African Grand Prix

FIFA की पारदर्शिता पर सवाल, Gianni Infantino को वर्ल्ड कप संस्था से मिले 1.72 मिलियन डॉलर