शादी के चार साल बाद भी वर्जिन है महिला, ऑनलाइन प्यार में पड़ने का भुगतना पड़ा अंजाम

By प्रिया मिश्रा | Jun 20, 2022

आजकल ऑनलाइन डेटिंग का काफी चलन है। लोग पहले डेटिंग वेबसाइट पर बात करते हैं, फिर दोस्ती होती है और समय के साथ यह दोस्ती प्यार में बदल जाती है। लेकिन ऑनलाइन कौन अपने बारे में सच बता रहा है और कौन आपकी भावनाओं के साथ खेल रहा है, इसका पता लगा पाना मुश्किल है। ऑनलाइन डेटिंग पर धोखाधड़ी की कई घटनाएं अक्सर पढ़ने-सुनने को मिलती रहती हैं। ऑनलाइन चैट करते समय किसी पर बिना सोचे-समझे विश्वास करने के बुरे परिणाम हो सकते हैं। हाल ही में 25 साल की एक लड़की ने अपनी पहचान गुप्त रखते हुए अपनी ऐसी ही कहानी को नेट पर सबके साथ साझा किया।

यहाँ तक तो सब अच्छा था, लेकिन असली समस्या तो शादी के बाद शुरू हुई। शादी के बाद, पहली रात को महिला को पता चलता है कि उसके पति को शारीरिक संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं है। पहले तो महिला ने सोचा कि यह काम के तनाव या मानसिक अवसाद के कारण हो सकता है। लेकिन जब वह इस बारे में पति से खुलकर बात करने गई तो वह उसके साथ मारपीट और शारीरिक शोषण करने लगा।

क्या उसका पति किसी अन्य रिश्ते में शामिल है? क्या वह समलैंगिक है? ये कुछ ऐसे सवाल हैं जो महिला के दिमाग में आते हैं। हालांकि, उसे किसी भी सवाल का ठीक से जवाब नहीं मिला। शादी के चार साल बाद भी वह अभी तक वर्जिन है। अपने इस रिश्ते के कारण वह डिप्रेशन का शिकार हो गयी। उसने अंततः तलाक के लिए अर्जी दी। इंटरनेट पर शख्स से बात करने के बाद, शादी करने के अंजाम के बारे में महिला सपने में भी नहीं सोच सकती थी।

प्रमुख खबरें

Horoscope 10 October 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Delhi Metro बंद करने पर Supreme Court में अवमानना याचिका, गृह सचिव पक्षकार

अब चीन पर टूट पड़े बलूच लड़ाके, फूंक डाला कार्गो काफिला, मची तबाही!

याद करो जब...भारत का नाम लेकर हूतियों ने पाकिस्तान को दी सीधी धमकी