बीजापुर में सुरक्षाकर्मियों के साथ हुई मुठभेड़ में एक महिला नक्सली ढेर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 20, 2020

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में जंगलों में सीआरपीएफ के नेतृत्व में सुरक्षाबलों की एक संयुक्त टीम के साथ मुठभेड़ में एक महिला नक्सली की मौत हो गई। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि सीआरपीएफ की 168वीं बटालियन और राज्य पुलिस ने जिले के टीकलगुडेम-बसागुड़ा गांवों के पास एक तलाश अभियान चलाया और इसी दौरान यह मुठभेड़ हुई।

उन्होंने बताया कि महिला माओवादी ने वर्दी जैसी पोशाक पहन रखी थी और उसके पास से तीन राइफल मिली हैं। अधिकारियों ने बताया कि इलाके में तलाश जारी है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर