महिला पायलट ने कैब में यात्रा के दौरान यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया, तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 22, 2025

मुंबई में एक कैब में यात्रा के दौरान एक एयरलाइन की 28 वर्षीय महिला पायलट के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में चालक और दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

इस संबंध में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार रात करीब 11:15 बजे हुई जब महिला दक्षिण मुंबई से घाटकोपर स्थित अपने घर जा रही थी। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि बृहस्पतिवार रात दक्षिण मुंबई के एक रेस्तरां में रात का खाना खाने के बाद उसके पति ने उसके लिए उबर कैब बुक की।

महिला के अनुसार, कैब चालक ने यात्रा के 25 मिनट बाद मार्ग बदल दिया और कैब में दो पुरुषों को बैठा लिया, जिनमें से एक ने उन्हें गलत तरीके से छुआ। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि जब वह व्यक्ति उस पर चिल्लाई तो उसने उन्हें धमकाया और कैब चालक ने कोई हस्तक्षेप नहीं किया।

अगली सुबह जब महिला पायलट ने अपने पति को घटना के बारे में बताया तो दंपति ने घाटकोपर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीनों लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 75(1) (यौन उत्पीड़न), 351(2) (आपराधिक धमकी) और 3(5) (सामान्य इरादा) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

प्रमुख खबरें

Uttar Pradesh: कोहरे में डंपर ने छात्रा को टक्कर मारी, मौत

हम करते हैं विविधता का सम्मान...PM मोदी ने ओमान से दुनिया को दिया बड़ा मैसेज

लकड़ी की नाव और मसालों की खुशबू, 5000 साल पुरानी दोस्ती, क्यों कहा जाता है ओमान को गेटवे ऑफ गल्फ, जहां है समंदर में भारत का अभेद्य किला

पंजाब निकाय चुनाव में AAP की बंपर जीत, केजरीवाल बोले- सुशासन पर जनता की मुहर