लॉकडाउन में 1400 किलोमीटर स्कूटर चलाकर बेटे को वापस लाई थी यह मां, अब यूक्रेन में फंसा है लाडला; मदद की लगाई गुहार

By निधि अविनाश | Mar 05, 2022

भारत में कोरोना की रोकथाम के लिए लॉकडाउन लगाया गया था। उस दौरान एक महिला काफी चर्चा में आई थी, जिसने स्कूटर पर 1400 किलोमीटर का सफर तय करके अपने बेटे को रेसक्यू किया था। वहीं महिला अब दोबारा से खबरों में बनी हुई हैं। बता दें कि, महिला का बेटा एक बार फिर से मुश्किलों में है। महिला का नाम रजिया बेगम है और वह तेलंगाना के निजामाबाद जिले के एक सरकारी स्कूल में टीचर है। रजिया का बेटा निजामुद्दीन अमन यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई करने गया था लेकिन अब वहां फंसा हुआ है। बेटे की भारत वापसी की मां काफी प्रार्थना कर रही हैं। अमन यूक्रेन के सूमी शहर में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है और वह प्रथम वर्ष का छात्र है। जानकारी के लिए बता दें कि, यूक्रेन के जिस शहर में अमन है वह रूस की सीमा के करीब स्थित है और ज्यादातर भारतीय छात्र सूमी शहर के स्टेट मेडिकल कॉलेज यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे हैं। इस समय जो यूक्रेन से खबरें मिल रही हैं, उससे रजिया बहुत डर गई हैं। गौरतलब है कि, एक भारतीय छात्र की रूसी सेना की गोलीबारी में मौत हो गई और एक छात्र गंभीर रूप से घायल है। 

प्रमुख खबरें

Emmy Awards 2026 Winners List | Noah Wyle से लेकर Allison Janney तक, इस रात की सबसे बड़ी जीत के बारे में जानें

Dollar के मुकाबले Rupee 30 पैसे गिरकर 95.84 के स्तर पर खुला

Meta Child Safety India | सुरक्षा से नो कॉम्प्रोमाइज, Meta अब सुरक्षा एजेंसियों से साझा करेगा बच्चों के यौन शोषण का डेटा, सरकार की चेतावनी के बाद फैसला

Bihar Flood से 50 लाख लोग प्रभावित, Mallikarjun Kharge और Rahul Gandhi ने राहत कार्य में जुटने की अपील की