Ambernath Dowry Death: घर में CCTV लगाकर करता था निगरानी, डॉक्टर पति की प्रताड़ना से तंग महिला ने दी जान

By अभिनय आकाश | Jun 18, 2026

अंबरनाथ में मंगलवार को 26 साल की एक महिला ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि उसके पति और ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसे लगातार शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान कर रहे थे। इस घटना के बाद, अंबरनाथ की शिवाजी नगर पुलिस ने उसके पति डॉ. नितिन तिलकर, सास छाया तिलकर और देवर को दहेज के लिए परेशान करने और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया। उसका पति BHMS डॉक्टर है और उल्हासनगर में प्रैक्टिस करता है। मृतक महिला की पहचान विशाखा तिलकर के तौर पर हुई है, जो पुणे से कॉमर्स ग्रेजुएट थी। 30 अप्रैल को डॉ. नितिन तिलकर के साथ उसकी अरेंज मैरिज हुई थी। उसके परिवार के अनुसार, शादी के समय दूल्हे के परिवार को कोई दहेज नहीं दिया गया था। हालांकि, शादी के कुछ समय बाद ही उसके पति और ससुराल वालों ने उसके माता-पिता से 50 ग्राम सोने की मांग शुरू कर दी। दहेज की माँगों के अलावा, परिवार को विशाखा के चरित्र पर भी गहरा शक था और वे उस पर कड़ी नज़र रखते थे और उसे सबसे अलग-थलग रखते थे। उसके पति ने उसकी हर हरकत पर नज़र रखने के लिए घर के अंदर सीसीटीवी कैमरे तक लगवा दिए थे और उसे पड़ोसियों से बातचीत करने से सख़्ती से मना कर रखा था। रविवार को जब विशाखा को पड़ोस की एक महिला से बात करते हुए देखा गया, तो उसके पति और ससुराल वालों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। 

प्रमुख खबरें

JioTag 2 Launch: अब iPhone और Android दोनों पर चलेगा रिलायंस का नया Smart Tracker, जानें क्या हैं फीचर्स

Hardik Pandya और Mahieka Sharma की तिरुमला यात्रा, Wedding Rumours के बीच लिया भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद

Jasprit Bumrah की Knee Injury ने बढ़ाई Team India की टेंशन, Sri Lanka के खिलाफ गेंदबाजी आक्रमण पड़ेगा कमजोर

FDI proposals: भारत ने 2025-26 में चीन के एक और हांगकांग के 13 प्रस्तावों को दी मंजूरी