एक बुजुर्ग महिला का राहुल को सुझाव, किसानों का कर्ज माफी की घोषणा करते हैं तो कांग्रेस की बनेगी सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 24, 2022

केंद्र और मध्य प्रदेश, दोनों ही जगहों पर सत्ता से दूर कांग्रेस भले ही दावा कर रही हो कि राहुल गांधी की अगुवाई वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का चुनावी राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित सूबे के कई मतदाता इसे चुनाव से जोड़कर भी देख रहे हैं। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ बृहस्पतिवार सुबह जब मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के रुस्तमपुर गांव से गुजरी, तब किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाली एक बुजुर्ग महिला ने राहुल को सुझाव दिया कि अगर वह चाहते हैं कि राज्य में सालभर बाद होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की सरकार बने तो उन्हें किसानों का कर्ज माफ करने की घोषणा कर देनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: अशोक गहलोत का लोगों से जाति और धर्म से उपर उठने का आह्वान, कहा- इससे समाज होता है कमजोर

कमलनाथ सरकार के गिरने के बाद भाजपा ने शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में 23 मार्च 2020 को सूबे में एक बार फिर सरकार बनाई थी। इस बीच, बृहस्पतिवार को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का अलग रंग नजर आया, जब खंडवा जिले में पैदल चलने के दौरान राहुल अचानक रुक गए और आदिवासियों के एक समूह से मुलाकात के बाद उनसे तीर-कमान लेकर तीरंदाजी का लुत्फ लेने लगे। राहुल ने पारंपरिक रूप से सजे धनुष से न केवल खुद तीर चलाए, बल्कि अपने साथ चल रहीं बहन प्रियंका गांधी वाड्रा, जीजा रॉबर्ट वाड्रा और भांजे रेहान के साथ ही दिग्विजय सिंह और अन्य पार्टी नेताओं से भी तीर चलवाए। राहुल की अगुवाई वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ 23 नवंबर को बुरहानपुर जिले के रास्ते महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश में दाखिल हुई थी। चार दिसंबर को राजस्थान में प्रवेश करने से पहले यह यात्रा 12 दिन के भीतर पश्चिमी मध्य प्रदेश के मालवा-निमाड़ अंचल में 380 किलोमीटर का फासला तय करेगी।

प्रमुख खबरें

Truecaller CEO का TRAI पर बड़ा हमला, कहा- नए Rules की वजह से देश में बढ़ रहा है Online Fraud।

एक और एक ग्यारह से भारतीयों के दूध में चीनी जैसे घुलने तक, Australia में PM Modi के 5 दमदार बयान

Samrat Choudhary का बड़ा ऐलान, Bihar में 10 तारीख को मिलेगी 1100 Pension, 97 लाख को लाभ

Lithium-ion Battery मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी नई रफ्तार, 85 मशीनों पर सरकार ने दी Customs Duty में छूट