महिलाओं ने ‘गृहलक्ष्मी’ एवं ‘शक्ति’ गारंटी के लिए आशीर्वाद दिया: Siddaramaiah

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 26, 2024

दक्षिण कन्नड़ की मंदिर नगरी ‘धर्मस्थल’ की यात्रा पर आये कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने शनिवार को कहा कि महिलाओं ने दो प्रमुख गांरटी ‘गृहलक्ष्मी’ और ‘शक्ति’ को लेकर उन्हें आशीर्वाद दिया है क्योंकि इन दोनों की मदद से वे आरामदेह जिंदगी जी पा रही हैं। साथ ही देव दर्शन करने सुदूर शहर से मुफ्त बसयात्रा कर पा रही हैं।

शक्ति योजना के तहत महिलाएं राज्य में सरकारी गैर ‘लग्जरी’ बसों में कहीं की भी मुफ्त यात्रा कर सकती हैं। कर्नाटक परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार राज्य में महिलाओं ने 210.09 करोड़ मुफ्त यात्राएं की हैं।

फलस्वरूप सरकारी खजाने पर 11 जून, 2023 से 17 मई (2024) तक 5097 करोड़ रुपये का भार पड़ा है। मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ श्री क्षेत्र धर्मस्थल में भगवान मंजूनाथ का दर्शन करने जाने के दौरान आज कुछ महिलाएं मुस्कुराते हुए मेरे पास आयीं और उन्होंने कहा कि वे गृह लक्ष्मी गारंटी के तहत 2000 रुपये से आराम की जिंदगी जी रही हैं।

उन्होंने कहा कि ‘शक्ति’ गारंटी के कारण वे देवता का दर्शन करने सुदूर शहर से आ पायी हैं। उन्होंने यह कहते हुए मुझे आशीर्वाद दिया कि ‘ भगवान मंजूनाथ मुझे दीर्घायु बनाए, अच्छा स्वास्थ्य प्रदान करे तथा गरीबों को और फायदे पहुंचाने के लायक बनाएं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ उन्होंने हमें आशीर्वाद दिया कि हमारी सरकार कई ऐसे कार्यक्रम लागू करे। आज के दिन भगवान मंजूनाथ के दर्शन-पूजन के साथ कई माताओं का आशीर्वाद पाकर मैं धन्य हो गया। ’’

सिद्धरमैया के साथ उनकी इस यात्रा में गये उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने कहा कि धर्मस्थल के धर्माधिकारी शक्ति योजना के कारण इस मंदिर नगर में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि से अभिभूत दिखे।

प्रमुख खबरें

US Presidential Election 2028 | राष्ट्रपति चुनाव के लिए जेडी वेंस को समर्थन देने पर डोनाल्ड ट्रंप का टालमटोल, कहा- अभी बहुत जल्दी है

BJP के प्रमुख रणनीतिकार Amit Shah का 62वां जन्मदिन, RSS से Union Cabinet तक का सफर

वैश्विक दबाव में Sensex 678 अंक लुढ़का, Nifty भी 22,568 पर फिसला

शेयर बाजार में गिरावट और कच्चे तेल के दबाव से Rupee 12 पैसे फिसला, 94.50 प्रति डॉलर पर