तालिबान का खूंखार चेहरा आया सामने, महिलाओं को कैबिनेट में नहीं करेगा शामिल, कहा- वो तो बच्चे पैदा करने के लिए हैं

By अनुराग गुप्ता | Sep 10, 2021

काबुल। अफगानिस्तान में तालिबान ने नई सरकार का गठन कर लिया है। जिसके बाद उनकी सच्चाई एक बार फिर से लोगों के सामने आने लगी है। तालिबान ने स्पष्ट किया है कि महिलाएं कभी भी मंत्री नहीं बन सकती हैं क्योंकि उनका काम बच्चे पैदा करना है। 

इसे भी पढ़ें: अफगानिस्तान के क्षेत्र का इस्तेमाल दूसरे देशों पर आतंकी हमलों के लिए नहीं होना चाहिए : ब्रिक्स 

तालिबान ने क्या कुछ कहा ? 

तालिबान प्रवक्ता जोकरुल्ला हाशिमी ने कहा कि एक महिला मंत्री नहीं बन सकती है। ये ऐसा है जैसे आप उनके गले में कुछ डालते हैं, जिसे वो संभाल नहीं सकती हैं। एक महिला का कैबिनेट में होना जरूरी नहीं है, उनका काम बच्चे पैदा करना है। 

नहीं बदला तालिबान  

काबुल में एंट्री करने के बाद तालिबान ने अपनी नई सरकार में महिलाओं और अफगानी लोगों को शामिल करने की बात कही थी लेकिन अंतरिम सरकार के गठन की जो तस्वीरें सामने आईं उसमें आतंक का नजारा दिखाई दिया। हक्कानी ग्रुप के 4 कमांडरों को शामिल किया गया। 

इसे भी पढ़ें: तालिबान की वापसी के बाद अपनी सुरक्षा को लेकर भारत गंभीर, गृह मंत्री की अध्यक्षता में हुई हाई लेवल बैठक 

तालिबान ने कहा था कि वह बदल चुका है। लेकिन पिछली बार तालिबान ने सारी हदें पार कर दी थी और इस बार भी उनकी क्रूरता की कहानियां सुनाई देने लगी हैं। 

प्रमुख खबरें

Mandi के लिए पारिस्थितिकी-पर्यटन को बढ़ावा देना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता : Vikramaditya Singh

Rajasthan: पुलिस ने ट्रक से 3.50 करोड़ रुपये का मादक पदार्थ जब्त किया, चालक गिरफ्तार

BJP सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर, 40 फीसदी तक कमीशन लिया जा रहा : Digvijay Singh

Pune luxury car हादसा : आरोपी नाबालिग के पिता और बार के खिलाफ होगा मामला दर्ज