महिला दिवस: एअर इंडिया सभी महिला चालक सदस्यों वाली 52 उड़ानें संचालित करेगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 08, 2020

नयी दिल्ली। एअर इंडिया रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को सभी-महिला चालक सदस्यों वाली 52 उड़ानों का संचालन करेगी। एअर लाइन के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। राष्ट्रीय विमानन कंपनी की ओर से शनिवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार कंपनी दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को सहित अंतरराष्ट्रीय और घरेलू मार्गों पर सभी-महिला चालक सदस्यों वाली उड़ानों का संचालन करेगी।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि एअर इंडिया की महिला चालक दल की सदस्य हर प्रकार के विमान चला रही हैं....हमारे सामाजिक-सांस्कृतिक लोकाचार के साथ समन्वय में नारी शक्ति को सलाम। प्रवक्ता ने कहा कि महिला दिवस पर सभी महिला चालक दल सदस्यों वाली 52 उड़ानें संचालित की जाएंगी।

इसे भी पढ़ें: बैंकिंग संकट: कांग्रेस नेता ने कहा, सही मायने में हिंदू खतरे में हैं

प्रमुख खबरें

Pedicure at Home: घर पर पार्लर जैसा Pedicure करें, पैरों की खूबसूरती से सबको चौंका दें

Dhurandhar 2 का Box Office पर ऐसा क्रेज, टिकट के लिए तरसे Sunil Gavaskar, एक्टर से मांगी मदद

RCB का बड़ा एक्शन: Chinnaswamy Stadium की सुरक्षा पर 7 करोड़ खर्च, AI से होगी निगरानी

West Asia संकट के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, Petrol-Diesel का पूरा स्टॉक, घबराने की जरूरत नहीं